जीवन बिखरा पड़ा है
बच्चों का झुंड
और उनकी चिल्ल-पों में
डूबा मेरा मन
उनकी इस मासूमियत में
मुझे लगे जैसे मेरा
बचपन बिखरा पड़ा है
__________________
गरबा की रात है
थिरकते हैं बदन
और नाचती है गोरियां
दमकते रूप की
भभकती आंच में
हुस्न बिखरा पड़ा है
__________________
छलकते जाम खनकती बोतलें
मदिरा के उस नशे में
साकी के महकते इत्र में
हलके गहरे धुंए में
टूटे कांच के टुकडों में
मेरा वजूद बिखरा पड़ा है
__________________
बारिश नहीं, एक और अकाल
प्यासी धरती की दरारों में
बूढी धंसी आँखों में
दमे की खुल्ल-खुल्ल में
बिवाई से रिसते मवाद में
मेरा भारत बिखरा पड़ा है

0 Comments:
Post a Comment
<< Home